तुला मासिक (Monthly) धन और वित्त राशिफल - Sep 2026

Libra Monthly Finance Horoscope in Hindi | Libra धन राशिफल - Libra राशि का Monthly धन राशिफल। निवेश, करियर और आर्थिक स्थिति पर ज्योतिषीय दृष्टिकोण पढ़ें।

तुला Zodiac Sign

तुला

Sep 2026

इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति तो बेहतर रहेगी, लेकिन आपके खर्चों की वजह से आपका कोई नुकसान हो सकता है, जो आपकी टेंशन को बढ़ा सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में आप इस महीने ना ही सोचे, तो बेहतर रहेगा, क्योंकि आपके साथ कोई धोखा होने की संभावना है। शेयर मार्केट अथवा लॉटरी आदि में निवेश करने वाले लोगों को लाभ मिलने में देरी होगी, इसीलिए आप लंबे समय के लिए ही निवेश करें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप किसी महंगे वाहन की इस महीने खरीदारी कर सकते हैं।. प्रेम जीवन जी रहे लोगों में इस महीने किसी तीसरे के आने के कारण आपसी तनाव बना रहेगा। लड़ाई झगड़े भी बढ़ेंगे। यदि ऐसी कोई बात हो, तो आप अपने साथी को समझने की कोशिश करें और उन्हें धोखा ना दे, नहीं तो अलगाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मानसिक तनाव भी भरपूर रहेगा। वैवाहिक जीवन में इस महीने बेवजह छोटी-छोटी बातों को लेकर क्रोध बना रहेगा और आपकी वाणी की सौम्यता ना रहने के कारण साथी को आपकी बात बुरी लग सकते हैं, जो दोनों के बीच कड़वाहट की वजह बनेगी। इस महीने आपकी सेहत तो ठीक रहेगी, लेकिन आपके अंदर एनर्जी उतनी नहीं रहेगी। आप थोड़ा लो फील करेंगे। आपको अपने ब्लड प्रेशर को समय-समय पर मॉनिटर करने की आवश्यकता है। यदि आप शुगर के पेशेंट है, तो आप अपनी दवाइयां समय पर ले। आपको किसी काम को लेकर भाग दौड़ अधिक रहेगी। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आपको डिहाइड्रेशन के कोई समस्या हो सकती है, इसलिए आपको पानी ज्यादा पीने की आवश्यकता है और आप अपने डेली रूटीन में कोई बदलाव न करें, नहीं तो आपकी समस्या बेवजह बढ़ेंगी। बिजनेस कर रहे लोग यदि अपने बिजनेस की योजनाओ पर धन लगाने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको अपने पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा, क्योंकि उनसे आपको आने वाले समय में धोखा मिल सकता है, इसलिए आप किसी एक्सपर्ट के बिना निवेश न करें, नहीं तो आपका धन डूब सकता है। आपको अपने कामों को लेकर भी संयम रखने की आवश्यकता है, क्योंकि जल्दबाजी से ही आपकी समस्या बढ़ेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को यदि किसी दूसरे नौकरी का ऑफर आए, तो फिलहाल आप उसमें ना ज्वॉइन करें, क्योंकि आगे आने वाले समय में उसमें भी समस्याएं बनी रहेगी। आपको कार्य क्षेत्र में किसी तरह की पॉलिटिक्स का हिस्सा बनने से बचना होगा। आपके बॉस से आपके रिश्तों में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। विद्यार्थियों को इस महीने काम को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी और उन्हें अपने फोकस को बढ़ाना होगा, उनका कंसंट्रेशन इस महीने थोड़ा कमजोर रहेगा, जो उन्हें ओवर कॉन्फिडेंट कर सकता है, जिससे उन्हें किसी एग्जाम को देने में समस्या आएगी, उन्हें दोबारा भी देना पड़ सकता है। आपकी कोई अच्छी अपॉर्चुनिटी भी इस महीने आपके हाथ से निकल सकती है। सरकारी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यह समय बेहतर रहने वाला है, लेकिन आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी आप इस समय का लाभ ले सकेंगे। यदि आप किसी विषय में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं, तो आप कुछ समय रुक जाएं, तो ही बेहतर रहेगा। इस महीने परेशानियों का सामना कर रहे है आप? तो अभी गणेशास्पीक्स पर पहली कॉल या पहली चैट बिल्कुल मुफ़्त पाएं! और अपनी परेशानियों का समाधान लें! Make GaneshaSpeaks a favourite source on Google एक साल के लिए व्यक्तिगत करियर मार्गदर्शन, सही मौके, चुनौतियाँ और सही करियर फैसले अपनी भाग्य के रहस्य खोलें! सफलता सुनिश्चित करने के लिए जीवन का सम्पूर्ण विश्लेषण और सही दिशा-निर्देश (गाइडेंस) प्राप्त करें। अपनी ज़िंदगी की पूरी योजना (ब्लूप्रिंट) समझें। पाएं योग, दोष, ग्रहों की दशाओं और आपके पूरे जीवन के लिए हाथ से लिखी (हस्तलिखित) सटीक भविष्यवाणियाँ। 35 पेज की इस विस्तृत हस्तलिखित जन्मपत्री के ज़रिए अपने पूरे जीवन की कहानी को जानें। अपनी जन्मपत्री (कुंडली) से अपनी क्षमताओं, भाग्य और आने वाले समय के बारे में जानें। जीवन के सवालों के सटीक और स्पष्ट उत्तर – सीधे हमारे अनुभवी ज्योतिषियों से। सही विवाह निर्णय लें एक्सपर्ट कुंडली मिलान के साथ, जिसमें गुण मिलान, दोष विश्लेषण, उपाय और व्यक्तिगत ज्योतिष मार्गदर्शन शामिल है। अपनी फ्री जन्म कुंडली पाएं – बिल्कुल मुफ्त, तुरंत। क्या आप यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि सितारे आपके और आपके करीबी लोगों के बीच संबंधों के बारे में क्या संकेत देते हैं? सभी उत्तर यहां पाएं.

आज का ज्योतिषीय विचार

“तारे और ग्रह ईश्वर के दूत हैं जो हमें संकेत देते हैं।”

— महर्षि कश्यप

अपने ब्रह्मांडीय पथ की खोज करें

क्या आपने कभी सोचा है कि तारे और ग्रह आपके जीवन को कैसे प्रभावित करते हैं? हमारा ब्रह्मांड अनगिनत रहस्यों से भरा हुआ है, और इन रहस्यों को समझने से आप अपने जीवन, रिश्तों और भविष्य की संभावनाओं को गहराई से जान सकते हैं। ब्रह्मांडीय पथ की खोज आपको एक ऐसी यात्रा पर ले जाती है, जहाँ आप आकाशीय गतियों और उनके प्रभावों को समझ सकते हैं।